{"_id":"64fa1b07716bfcb52903ac34","slug":"chief-minister-sandeep-singh-has-any-weakness-that-is-why-he-is-suppressing-the-matter-anurag-dhanda-jind-news-c-17-1-roh1012-240954-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की कोई कमजोरी संदीप सिंह के पास, इसलिए दबा रहे मामला : अनुराग ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की कोई कमजोरी संदीप सिंह के पास, इसलिए दबा रहे मामला : अनुराग ढांडा
Fri, 08 Sep 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार जूनियर महिला कोच को लगातार प्रताड़ित कर रही है। मंत्री संदीप सिंह के बचाव में मुख्यमंत्री आगे आ रहे हैं। ऐसा लगता है संदीप सिंह के पास मुख्यमंत्री को कोई बड़ा राज है, इसलिए मुख्यमंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार जूनियर महिला कोच को धमकियां मिल रहीं हैं। ढांडा वीरवार को यहां जितेंद्र कुंडू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि वीरवार को महिला कोच जब अपनी हाजिरी लगाने गई तो एक बंदूकधारी ने उनको मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमकी दी। उनकी यह शिकायत भी दर्ज नहीं हो रही है। ऐसे में बेटियों को बचाने व पढ़ाने वाले प्रदेश में बेटियां कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस साजिशन एक पीड़िता की हत्या करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह तो पता था कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है, लेकिन इतना नहीं सोचा था कि सरकार पीड़िता जूनियर कोच की हत्या करवाने की भी कोशिश कर सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे जूनियर कोच को पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाएं। चंडीगढ़ पुलिस से भी उन्होंने सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चार्जशीट में प्रथम दृष्टि में संदीप सिंह पर आरोप सिद्ध हो रहे हैं।