फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister gave the highest price of paddy in the entire country: Karmaveer Saini

मुख्यमंत्री ने दिए पूरे देश में धान के सबसे अधिक भाव : कर्मवीर सैनी

Mon, 20 Nov 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave the highest price of paddy in the entire country: Karmaveer Saini
19जेएनडी20 : सफीदों अनाजमंडी का दौरा करते कर्मवीर सैनी। संवाद
सफीदों। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने सफीदों की अनाजमंडी का रविवार को दौरा किया। उन्होंने व्यापारियों, किसानों व पल्लेदारों से मुलाकात की। धान की फसल की समय पर खरीद, उठान व पेमेंट समय पर खाते में आने पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि आढ़ती व किसानों ने उनके सामने बताया कि इस बार पिछले साल से अधिक पीआर धान मंडियों में पहुंचा है। यह बीते साल से लगभग दोगुना है। दोगुना पीआर आने के बावजूद किसी भी तरह की परेशानी किसानों व आढ़तियों को मंडियों में नहीं आई है। सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की एक ही सोच है कि किसानों की आयु दोगुना करना है। फसल का भाव ज्यादा से ज्यादा उनके कारण ही किसानों को आज पूरे देश में मिला है। हरियाणा पूरे देश में पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां धान का भाव सबसे ज्यादा है। धान की किस्म 1121 का भाव 4750 तक पहुंच गया है, वहीं बासमती का भाव 6800 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। किसानों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का किसान दिल से धन्यवाद कर रहे हैं। सैनी ने बताया कि इस बार धान की फसल उनके लिए पीला सोना साबित हो रही है। भाव अधिक बढ़ने से किसानों को आर्थिक रूप से काफी फायदा हो रहा है। आज भाव अच्छे होने से हर तरह के व्यापार में इजाफा हो रहा है। व्यापार में व्यापक विस्तार हो रहा है। अच्छे भाव से किसान, व्यापारी सब खुश हैं। इस मौके पर सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गोपाल, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सेवाराम सैनी, चंद्रभान सैनी प्रधान, सूरजभान सैनी सचिव, आशीष कंसल, सुरेश सरपंच रत्ताखेड़ा, रामधन शर्मा आढ़ती, रामनिवास वाल्मीकि, कुलदीप गुर्जर पूर्व सरपंच भुसलाना, संजय कश्यप, सुनील एमसी, महाबीर एमसी, संजीव धीमान एमसी, सतीश प्रधान, देवीराम पूर्व सरपंच, संदीप कश्यप पूर्व सरपंच, कपिल सैनी, सुभाष सैनी पूर्व सरपंच, गुलाब सैनी आढ़ती, विक्रम एमसी, प्रदीप कुमार आढ़ती, जैलदार वाल्मीकि पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed