फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   chief minister did work on progress of state : chief minister

प्रदेश की उन्नति में हर मुख्यमंत्री ने किया काम ः मुख्यमंत्री

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
chief minister did work on progress of state : chief minister
परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Jind
स्थानीय सफीदों रोड स्थिति एकलव्य स्टेडियम में 71वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व हैरतअंगेज करने वाले करतबों के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पुलिस कमांडो द्वारा दिखाए गए करतबों को देखकर लोग चकित रह गए। इस दौरान कार्यक्रम में आयुष विभाग और हरियाणा योग परिषद द्वारा सूर्य नमस्कार व योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जींद हरियाणा का हृदय स्थल व ऐतिहासिक नगर है। यह पावन धरा धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आती है। कहते हैं कि अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक महाभारत का युद्ध लड़ने से पूर्व पांडवों ने इसी धरा पर माता जयंती देवी की आराधना की थी। उन्होंने कहा कि पिछले सात दशकों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रगति किया है। प्रत्येक मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति में अपनी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

देश की सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। एक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 समाप्त किया, दूसरा नागरिकता संशोधन कानून बनाया और तीसरा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए तीन तलाक कानून को बनाया। देशहित में ये बदलाव बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। भारत ने अपना नरम रुख अपनाते हुए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलपान के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्रियों ने बच्चों के जलपान के लिए पांच लाख रुपये तथा स्कूली बच्चों के लिए प्राचार्यों को दो दिन की छुट्टी करने तथा हरियाणा पुलिस के जवानों को तीन दिन की छुट्टी देने की घोषणा की।
पंजाब पुलिस की टुकड़ी रही परेड में प्रथम
गणतंत्र दिवस पर हुई परेड में पंजाब पुलिस की टुकड़ी शामिल हुई। इसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने किया। दूसरा स्थान हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन की महिला टीम को मिला जिसका नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक महा सिंह चौहान ने किया। राष्ट्रीय कैडेट कोर की महिला टुकड़ी का नेतृत्व अंशु धनखड़ ने किया। उन्हें परेड के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय तथा इंडस पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई 16 झांकियों में यातायात पुलिस जींद की झांकी को प्रथम, डीआरडीए को द्वितीय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
18 लोगों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 18 कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इनमें सहायक उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, मोनिका, रघुबीर सिंह, हेड कांस्टेबल रघुबीर सिंह, दमकल केंद्र के वाहन चालक राजेश कुमार, सीबीएसएम स्कूल की खिलाड़ी प्रिया, निशु तथा ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर हाई स्कूल जींद की छाया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रिंकू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के छात्र शुभम, सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. रमेश पांचाल, जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी राकेश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से दक्षिण एशिया खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली हैंडबाल खिलाड़ी सोनिका, धावक रेणू, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद के विद्यार्थी को 55वीं अखिल भारतीय कौशल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मनमोहन सिंह, सहायक अधीक्षक जेल शिव कुमार तथा छोटूराम किसान आईटीआई जींद के प्राचार्य पवन कुमार रेढू शामिल हैं।
चक्कर आने से परेड में शामिल छात्राएं गिरीं
जिस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों को संबोधित कर रहे थे उस समय परेड में शामिल महिला एनसीसी की दो छात्राएं चक्कर आने से गिर गईं। इनको तुरंत प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया गया।
ड्रोन देखकर फूले प्रशासन के हाथ-पांव
कार्यक्रम के दौरान मंच के बाई ओर ड्रोन उड़ाया गया। ड्रोन को देखककर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पता लगाया गया तो जानकारी मिली की ड्रोन मुख्यमंत्री की टीम द्वारा उड़ाया जा रहा था। इस पर ड्रोन हटाने के लिए कहा गया, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गन्ने की मची लूट
कार्यक्रम स्थल पर जींद चीनी मिल द्वारा गन्नों का स्वागत द्वार बनाया गया था। कार्यक्रम से जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल निकले, यहां से सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई। इसके बाद लोगों में गन्ने को लूटने की होड़ मच गई। युवकों ने गेट के ऊपर चढ़कर गन्ने निकाल लिए।

 देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।

देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed