फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cheting in xeame hall, jind

जमकर चली नकल, एसडीएम पहुंचे परीक्षा केंद्र

Sun, 11 Sep 2016 01:22 AM IST
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
cheting in xeame hall, jind
सफीदों परीक्षा केंद्र में जांच करते एसडीएम बलराज जाखड़। - फोटो : bureau
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टाफ सदस्यों की लापरवाही के कारण परीक्षा एक घंटे की देरी से शुरू हुई। री-अपीयर परीक्षार्थी 10वीं का हिंदी व 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर ढाई बजे की बजाय साढे़ तीन बजे शुरू हो पाया। परीक्षा में देरी होने से परीक्षार्थियों व उनके परिजनों में भारी रोष व्याप्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बलराज जाखड़ ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया। देरी से परीक्षा शुरू करने को लेकर एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही परीक्षा ले रहे स्टाफ के सामने ही कुछ बाहरी युवकों को नकल करवाते हुए देखकर भी फ्लाइंग अधिकारी व केंद्र अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। परीक्षा के नियमों को ताक पर रखकर इस बार शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा केंद्र के लिए मिडल हेड को ही केंद्र अधीक्षक बना दिया। पहली बार बने परीक्षा केंद्र अधीक्षक बने रामजी लाल को जब कुछ समझ नहीं आया, तो हड़बड़ा गए। ऊपर से भिवानी बोर्ड से फ्लाइंग भी आ गई। परीक्षा में देरी हुई तो फ्लाइंग अधिकारियों व स्टाफ ने मिलकर करीब एक घंटे के बाद परीक्षा शुरू की गई। परीक्षा देने दुर दराज से आए विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा। बच्चों को संतुष्ट करने के लिए फ्लाइंग व केंद्र अधिकारियों ने एक घंटा अधिक समय देने का आश्वासन दिया। तब जा कर मामला शांत हुआ। परीक्षा केंद्र अधीक्षक रामजी लाल ने बताया कि केंद्र में अन्य केंद्र के बच्चे घुस गए थे। उक्त बच्चों को समझाने में समय लग गया। जिसके कारण देरी हुई है। भिवानी बोर्ड से फ्लाइंग में आए अधिकारी विक्रम ने बताया कि मामले की सूचना बोर्ड के अधिकारियों को दे दी गई है। इस देरी से बच्चों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। समय का जितना नुकसान हुआ है, उसकी पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


बैठा दिया गलत जगह
गांव ऐंचरा कलां मेें स्थित कन्या गुरुकूल से सफीदों कन्या स्कूल में परीक्षा देने पहुंची 10वीं की छात्रा नीलम ने बताया कि परीक्षा देने के बाद उसको बाद में पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र कन्या स्कूल में नहीं, बल्कि राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में था। परीक्षा केंद्र में कोई भी सिटिंग प्लान नहीं होने से वह भी इस परीक्षा केंद्र में बैठ गई। गजब की बात तो ये है कि परीक्षा केंद्र अधिकारियों के पास नीलम के रोल नंबर की कोई जानकारी नहीं होते हुए भी परीक्षा करवा ली गई। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा बार बार हस्ताक्षर लिस्ट पर हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही गई, लेकिन किसी ने भी इसको तबज्जो नहीं दी। नीलम ने कहा कि परीक्षा केंद्र स्टाफ की वजह से उसका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में देरी को लेकर एक रिपोर्ट बनाई गई है। जिसको अधिकारियों को भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर परीक्षा केंद्र के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलराज जाखड़, एसडीएम सफीदों

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed