फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chetan won a silver medal at the National Grappling Championship.

Jind News: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में चेतन ने जीता रजत पदक

Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chetan won a silver medal at the National Grappling Championship.
28जेएनडी03: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियन​शिप में विजेता ​खिलाड़ी चेतन को रजत पदक मिलने पर सम्मान
जींद। डीएन मॉडल स्कूल के खिलाड़ी चेतन ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में चेतन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर उसका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

चेतन की इस सफलता से डीएन मॉडल स्कूल में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने के बाद अब उससे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने चेतन की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि चेतन की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से खेलों में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने चेतन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों ने कहा कि चेतन की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने उसे राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चेतन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed