{"_id":"62c9cc20f5c74559454f7b29","slug":"checked-2547-vehicles-challaned-33-jind-news-rtk6518799142","type":"story","status":"publish","title_hn":"2547 वाहन जांचे, 33 के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2547 वाहन जांचे, 33 के किए चालान
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान वाहन की जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसमें जिलाभर की पुलिस ने रात को सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की। इस अभियान में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान के तहत 2547 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर थाना पुलिस ने सफीदों में एक युवक को पांच किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सफीदों की सिंगलापुरा कॉलोनी निवासी जयभगवान के रुप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की 216 बोतल बरामद की व एक युवक को अवैध रूप से पिस्तौल रखने पर काबू किया।
पुलिस ने जिलेभर में नाके लगाकर 675 दोपहिया, 800 चार पहिया, 539 लाइट व्हीकल तथा 533 बड़े वाहनों की जांच की। इसमें 33 वाहनों के चालान व दो को इंपाउंड किया गया।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि नाइट डोमिनेशन में रात्रि जांच का विशेष अभियान होता है, जिसमें आने-जाने वाले वाहन चालकों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों की भी जांच की जाती हैं। अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में जिले की अधिकांश फ ोर्स रात्रि को सडक़ों पर वाहनों की जांच करती है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 23 लोगों को काबू कर उनके कब्जे एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस 32 बोर, 216 शराब की बोतल व जुआ अधिनियम के तहत 29970 रुपये बरामद किए। नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने भगौड़े उचाना मंडी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया।