फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheating Rs 25.70 lakh by looting stake in plot

प्लाट में हिस्सेदारी का झांसा देकर ठगे 25.70 लाख रुपये

Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cheating Rs 25.70 lakh by looting stake in plot
व्यक्ति को प्लाट में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर 25.70 लाख रुपये ठगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

न्यू सब्जी मंडी के पास रहने वाले कश्मीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत निवासी अशोक गोहाना रोड पर दुकान चलाता है। उससे उसकी लंबे समय से जान-पहचान थी। उसका एक प्लाट 40 लाख रुपये का बिका था। वह प्लाट उसने खेती की जमीन लेने के लिए बेचा था। 2012 में अशोक कुमार, कतलाहेड़ी गांव के राजेंद्र सिंह और ब्रह्मजीत ने उसे झांसे में लिया और बताया कि करनाल के पास जमीन है। उस जमीन को तुम्हें दिलवा देंगे। तीनों ने उससे 25.70 हजार रुपये उधार ले लिए और कहा कि वे जमीन खरीद रहे हैं। उस जमीन में उसे भी हिस्सा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसको न तो जमीन दिलवाई और न ही पैसे लौटाए। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अशोक, कृष्ण और राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed