फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheating of Rs 12 lakh from three youths in the name of sending them to Italy

Jind News: इटली भेजने के नाम पर तीन युवकों से 12 लाख की ठगी

Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 12 lakh from three youths in the name of sending them to Italy
जींद। तीन युवकों को इटली भेजकर वहां नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रुपये लेने के बाद युवकों को इटली भेजा न रुपये लौटाए। सदर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैरखेड़ी गांव निवासी हरकेश, गोर्धन व आकाश ने बताया कि वह विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए आकाश व हरकेश ने 12वीं के बाद कुरुक्षेत्र से पीटीई कोर्स भी किया हुआ है। गांव के ही अमित ने उन्हें बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इस पर उन्होंने अमित से संपर्क किया।
विज्ञापन

अमित ने तीनों को विदेश भेजने और वहां काम दिलवाने की बात कही। इसके लिए अमित ने एक युवक के साढ़े छह लाख रुपये खर्च आने की बात कही। अमित ने दस्तावेज जमा करवाने के नाम पर पहले प्रत्येक से 20-20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद तीनों के पासपोर्ट समेत दूसरे दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उनसे अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख रुपये लिए। 5 अक्तूबर 2023 को अमित ने तीनों को चंडीगढ़ एंबेसी ले गया। वहां भी फीस के नाम पर उनसे रुपये लिए। धोखाधड़ी होने का जब उनको शव हुआ तो वह दिल्ली एंबेसी गए। उन्होंने अपनी डिटेल की जांच करवाई तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद वह अमित से मिले वह रुपये वापस देने से आनाकानी करने लगा।

इसके बाद उसने रुपये देने से मना क दिया। उनको पासपोर्ट रद्द करवाने एवं जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अमित के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed