{"_id":"65984f3365422bd108038547","slug":"cheating-of-one-lakh-rupees-on-the-pretext-of-getting-a-job-jind-news-c-199-1-sroh1007-11241-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी
Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
जींद। दो युवकों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मंखड निवासी सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजनगर कालोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी कालोनी के ही रामसिंह प्रदेशी के माध्यम से जान पहचान मंखड निवासी सतनाम के साथ हुई थी। सतनाम ने उनको बताया की उसकी जान पहचान चंडीगढ़ में कई बड़े अधिकारियों से है। वह कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी लगवा सकता है। उन्होंने सतनाम की बातों में आकर अपने भाई दीपक व हिसार जिले के उगालन निवासी विक्की को नौकरी लगवाने की बात कही। इन दोनों के कागजात व एक लाख रुपये उन्होंने सतनाम को दिए। इस पर सतनाम ने बताया कि वह दोनों को एक महीने में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद अब तक दस महीने बीत गए, लेकिन सतनाम ने न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस किए। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन वह उनके रुपये नहीं लौटा रहा। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मखंड निवासी सतनाम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।