फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheating continues in 12th political science subject exam

Jind News: 12वीं की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा रही नकल रहित

Wed, 12 Mar 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 12 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating continues in 12th political science subject exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। उड़नदस्ता टीम ने जिले के अगल-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया, लेकिन नकल कोई मामला सामने नहीं आया। जबकि 11 मार्च को हुई दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान लोधर में एक ही सेंटर पर तीन विद्यार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पाए गए। इसके बाद उड़नदस्ता टीम सहित जिलेभर के परीक्षा केंद्र पर तैनात ड्यूटी स्टाफ सतर्क रहा। कड़ी जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के रोल नंबर की अच्छी तरह जांच की गई और विद्यार्थियों के रोल नंबर स्लिप पर लगे फोटो का विद्यार्थियों के साथ मिलान किया गया।

परीक्षा शुरू होने के बाद विद्यार्थियों की किसी प्रकार की हलचल पर भी पाबंदी रही। बोर्ड की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा नकल रहित रही, नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed