{"_id":"6637e48cb9184ffdf00b80f5","slug":"cheated-six-and-a-half-lakhs-on-the-pretext-of-investing-in-the-company-jind-news-c-199-1-sroh1007-116669-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगे साढ़े छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठगे साढ़े छह लाख
Mon, 06 May 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
जींद। कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दे साढ़े छह लाख रुपये ठगने पर कंपनी के तीन मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ शहर थाना सफीदों पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सफीदों निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2021 में सफीदों निवासी सुशील जैन के माध्यम से उसका संपर्क देवीलाल ग्राउंड के निकट हुड्डा मार्केट में ग्रोथ स्प्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले महेंद्र तथा वेदप्रकाश से हुई। दोनों ने बताया कि वह कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होगा। तीनों के झांसे में आकर उसने अगस्त 2021 में 11 लाख 84 हजार 400 रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद उसके खाते में कुछ राशि आनी शुरू हो गई। कंपनी डायरेक्टर के बीच धोखाधड़ी के चलते घाटे से चली गई। जनवरी 2022 में कंपनी के डायरेक्टर महेंद्र तथा महाबीर ने अलग-अलग महीने के चेक दिए। चेक बैंक में लगाने की बात कहते हुए फरवरी में कंपनी कार्यालय से पेमेंट ले जाने के लिए कहा। जब वह निर्धारित तारीख पर पहुंचा तो पत्नी को बीमार बताया। महेंद्र ने उसे दो चेक देते हुए जून 2022 को राशि ले जाने के लिए कहा। बावजूद इसके चेक बाउंस हो गया। जब वह वेदप्रकाश के पास गया तो उसे कमरे में बंद कर दिया और बिजली का करंट लगाने की कोशिश की। बिजली चली जाने के कारण वह बच गया। बाद में वेदप्रकाश की पत्नी ने उसे छुड़ाकर बाहर निकाला। आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने की धमकी दी। महेंद्र ने भी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। रविवार को शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने अमित की शिकायत पर रोहतक रोड निवासी कंपनी के डायरेक्टर महेंद्र, वेद प्रकाश तथा सफीदों निवासी सुशील जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।