फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheated of Rs 4,27,700 on the pretext of online work

Jind News: ऑनलाइन काम का झांसा देकर से ठगे 4,27,700 रुपये

Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 4,27,700 on the pretext of online work
जींद। ऑनलाइन काम का झांसा देकर सीएससी संचालक से 427700 रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के वार्ड 8 के राडा मोहल्ला निवासी मुकेश ने बताया कि वह सफीदों में सीएससी चलाता है। 9 नवंबर को उसके पास कॉल आई। इसमें बताया गया कि उनकी कंपनी जियोट्स प्राइवेट लिमिटेड गूगल पर होटल रेटिंग का काम करती है। इस पर एक होटल की रेटिंग देने पर 50 रुपये दिए जाते हैं। इस पर उसने पंजीकरण करवाया। इसके बाद उसको टेलीग्राम पर ग्रुप में शामिल कर दिया। इसके बाद पांच होटल टेलीग्राम के माध्यम से रेटिंग के लिए भेजे गए। इस पर उन्होंने 200 रुपये उसके खाते में डाले। इस तरह से उसका टारगेट बढ़ाते गए। इसके बाद उससे 29600 रुपये खाते में रेटिंग टास्क के नाम पर डलवाए और बताया कि 45000 रुपये वापस मिलेंगी। जब यह पैसे नहीं निकले तो उससे अगले टास्क के लिए 128500 रुपये जमा करवाने की बात कही। इसके बाद दूसरे टास्क के लिए 258600 रुपये की मांग की। इस पर बताया गया कि उनको 634000 मिलेंगे। जब उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया। इसके बाद उसको अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 427700 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed