{"_id":"667f165f667397a831079944","slug":"chaupal-work-stopped-for-one-year-people-of-kashyap-community-met-xen-jind-news-c-199-1-jnd1001-119160-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक साल से चौपाल का काम बंद, एक्सईएन से मिले कश्यप समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक साल से चौपाल का काम बंद, एक्सईएन से मिले कश्यप समाज के लोग
Sat, 29 Jun 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी12: डाहौला गांव में अधूरी पड़ी चौपाल को दिखाते कश्यप समाज के लोग। संवाद
अलेवा। करीब एक साल से कश्यप चौपाल के बंद पड़े कार्य को लेकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर डाहौला गांव के कश्यप समाज के लोग पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अधिकारी से मिले। कार्यकारी अधिकारी ने लोगों को जल्द ही मामले को लेकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
डाहौला गांव के बैकवर्ड प्रधान धर्मबीर, ओमप्रकाश, संदीप ने बताया कि एचआरडीएफ योजना के तहत गांव में कश्यप चौपाल के निर्माण के लिए करीब 16 लाख 46 हजार रुपये मंजूर हुए थे। इसका ठेका द शिव शक्ति को ऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी दुर्जनपुर को दिया गया था, लेकिन कंपनी ने कुछ समय काम करने के बाद रोक दिया। करीब एक साल से काम बंद पड़ा है।
उन्होंने कहा कि काम शुरू करवाने की मांग को लेकर वह कई बार संबंधित एजेंसी के ठेकेदार, एसडीओ तथा जेई से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं चौपाल के कार्यों को चालू रखने के लिए समाज की तरफ से कुछ रुपये इकट्ठे करके ठेकेदार के कहने पर मजदूरों को दिए गए हैं, लेकिन अब ठेकेदार उन रुपयों को देने से मना कर रहा है, इसलिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों, ठेकेदार तथा सरकार के खिलाफ रोष है। कश्यप समाज के लोगों ने विभाग के एक्सईएन से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ जांच करने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।