फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaudhary Ranbir Singh photo missing from the banner of Chaudhary Ranbir Singh University function

Jind: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के समारोह के बैनर से चौधरी रणबीर सिंह का फोटो ही गायब

Tue, 11 Apr 2023 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 09:11 PM IST
सार

कार्यक्रम में मुख्य मंच पर जो बैनर था, उसमें जिस चौधरी रणबीर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है, उनका फोटो ही नहीं था।  बिना फोटो का विश्वविद्यालय का बैनर खूब वायरल हुआ है। कुलपति बोले कि उन्हें नहीं पता पहले लगता था या नहीं। 

विज्ञापन
Chaudhary Ranbir Singh photo missing from the banner of Chaudhary Ranbir Singh University  function
विवि में लगा बैनर, वेबसाइट पर उपलब्ध बैनर, चौधरी रणबीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा जींद में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मंच पर जो बैनर था, उसमें जिस चौधरी रणबीर सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है, उनका फोटो ही नहीं था। पूरे दिन यह चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी लोगों ने अपने कमेंट भी किए कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे कैसे इस प्रकार की अनदेखी कर सकता है।

विज्ञापन


बताते चलें कि दो साल बाद मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। पूरा प्रशासनिक अमला भी यहां मौजूद था। मुख्य स्टेज पर जो बैनर लगाया गया था, उसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति डॉ. रणपाल सिंह व कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन के फोटो लगे थे।
विज्ञापन


इस बैनर में कहीं भी चौधरी रणबीर सिंह का फोटो नहीं लगा था, जबकि विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लोग लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जमकर अपनी भड़ास निकाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कैसे विश्वविद्यालय प्रशासन इतनी बड़ी गलती कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर पर चौधरी साहब का फोटो पहले लगता था या नहीं, इस बात का पता नहीं है। बैनर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ही बनवाया था। यदि पहले बैनर पर चौधरी रणबीर सिंह का फोटो लगता था और इस बार नहीं लगवाया तो यह बड़ी चूक है। दोबारा ऐसा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। -डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति सीआरएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed