फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaudhar's desire filled the power corporation's bag

चौधर की चाह ने बिजली निगम की भरी झोली

Mon, 07 Nov 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar's desire filled the power corporation's bag
ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पंचायत चुनाव में अदेय प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य होने से बिजली निगम को काफी फायदा हुआ।
विज्ञापन

बिजली निगम और बैंकों ने पंचायत चुनावों के दौरान 2.48 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया बिलों के भुगतान किए हैं और सरचार्ज माफी योजना के तहत 3.63 करोड़ रुपये ब्याज माफ किया गया। वहीं चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों ने एनओसी लेने की एवज में जिले में 93 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल चुकाए। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 9155 लोगों ने बिजली निगम से एनओसी ली थी। जींद सर्कल में बिजली निगम का 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है। इनमें से ज्यादातर बिजली बिल ग्रामीण उपभोक्ताओं पर बकाया हैं।
प्रदेश सरकार ने बकाया बिलों की रिकवरी के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की हुई है। ये योजना 30 नवंबर तक के लिए है। जिन गांवों में बिजली बिल ज्यादा बकाया हैं, उनकी सूची बनाकर निगम की टीमें उपभोक्ताओं को योजना के लाभ बताकर बिल भरने के लिए जागरूक कर रही हैं। व्यावसायिक, औद्योगिक व अन्य उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफी योजना इस योजना में शामिल उपभोक्ताओं को ब्याज की दर में छूट प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता से बकाया राशि पर 11 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज लिया जाएगा जोकि पहले 1.5 प्रतिशत प्रति माह की दर से देय था। उपभोक्ता अपना बकाया बिल व देय ब्याज के साथ एकमुश्त या तीन किश्तों में जमा करवा सकता है। उपभोक्ता गलत बिल को ठीक करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

तीन किस्तों में जमा करवाई जा सकती है मूल राशि
31 दिसंबर 2021 तक के बकाया बिलों पर उपभोक्ताओं का सरचार्ज का भुगतान नहीं करना होगा। बिल की मूल राशि को तीन किस्तों में जमा करवाया जा सकता है। इसके साथ उपभोक्ताओं को वर्तमान के छह बिलों को नियमित रूप से भरना होगा। यह उपभोक्ता घरेलू, व्यवसायिक, उद्योगपति या कृषि किसी भी श्रेणी के हो सकते हैं, सभी को सरचार्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। यह योजना सभी प्रकार के शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं तथा चालू व कटे हुए कनेक्शनों पर लागू होगी। योजना केवल 31 दिसंबर 2021 को चल रहे डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रतिशत मिलेगा अतिरिक्त छूट का लाभ
एकमुश्त बिल जमा करवाने पर पांच प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। फ्रीज किया हुआ ब्याज किश्तों में माफ किया जाएगा। यदि उपभोक्ता इस योजना में शामिल होने पर बकाया बिल तीन किस्तों में या एकमुश्त जमा नहीं करवाता। इसके अलावा अगले छह बिल लगातार नहीं भरता तो उपभोक्ता से सारा ब्याज लिया जाएगा और उसे इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

पंचायती चुनाव में जिन लोगों ने एनओसी ली है, उनसे करीब 93 लाख रुपये बकाया बिजली बिल के जमा हुए हैं। सरचार्ज माफी योजना चल रही है, उपभोक्ता इसका लाभ उठाएं। ताकि भविष्य में बिजली निगम से संबंधित किसी तरह की सुविधा पाने में दिक्कत ना आए।
-ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed