{"_id":"609d78268ebc3e6ac2673365","slug":"charged-to-have-mortgaged-body-three-people-arrested-jind-news-rtk6083812116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना देह व्यापार करवाने का आरोप, तीन लोग गिरफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बना देह व्यापार करवाने का आरोप, तीन लोग गिरफ्ता
विज्ञापन
जींद। बिहार की रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर और धमकाकर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने एक को रिमांड लेने के बाद दो अन्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
बिहार निवासी महिला ने नौ मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिसंबर 2019 को उसके घरवालों ने उसकी शादी हिसार के रहने वाले कपिल नाम के युवक के साथ की थी। लगभग चार महीने बाद वह बीमार हो गई। इस पर उसका पति उसे सिरसा उसकी मां के पास छोड़ आया था। वहां से उकलाना निवासी कुलदीप व उसकी पत्नी सुमन उसे उकलाना लेकर आए, जहां पर कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको घर में बंधक बनाकर देह व्यापार के काम में धकेल दिया।
आरोप है कि उन्होंने उससे लगभग नौ महीने देहव्यापार करवाया। इसके बाद उसको उन्होंने दलबीर नाम के व्यक्ति से 60 हजार रुपये लिए और उसको राजस्थान भेज दिया। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ 4-5 दिन तक दुष्कर्म किया और छोड़ दिया। इसके बाद कुलदीप ने उसे पाबड़ा निवासी राममेहर से 60 हजार रुपये लेकर उनके साथ भेज दिया। जहां पर राममेहर ने भी उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। इसमें उसका मौसा भी कुलदीप से पैसे लेता था। इसके बाद कुलदीप के दोस्त बिट्टु ने उसे कुलदीप से चंगुल से छुड़वाया और अपने साथ करसिंधु अपने दोस्त सत्यवान के पास ले आया। वहां पर अमित नाम का लड़का भी था। जिन्होंने उसकी मजबूरी का फायदा उठा कर धमकी देकर उसे रोहित नाम के दुकानदार के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कहा था। इसके लिए वह उसे उचाना थाना लेकर गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी उकलाना निवास कुलदीप, उसकी पत्नी सुमन व पीड़िता के मौसा को नगूरां से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी कुलदीप को तीन दिन के रिमांड व आरोपी सुमन व अकलू साहनी उर्फ मनोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।