फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chandpur village depot's license canceled for irregularities in ration distribution

राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर चांदपुर गांव के डिपो का लाइसेंस रद्द

Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chandpur village depot's license canceled for irregularities in ration distribution
चांदपुर गांव में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा मिलने वाला राशन उपभोक्ताओं को वितरित नहीं करने पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी निशांत राठी ने गांव के सुनील कुमार के डिपो का लाइसेंस रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले लगभग कई माह पहले चांदपुर गांव में डिपो धारक ने उपभोक्ताओं के मशीन पर अंगूठे लगवाकर पूरी मात्रा में राशन का वितरण नहीं किया गया था। जिसके चलते बाद में ग्रामीणों की इसकी शिकायत विभाग के जिला कार्यालय में की तो इसकी जांच करवाने पर राशन वितरण में धांधली मिली। जिसके बाद जांच पूरी होने पर निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अलेवा द्वारा जांच रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त डिपोधारक के पास मौके पर 508 किलोग्राम गेहूं 33.960 किलोग्राम चीनी व 31 किलोग्राम नमक कम मिला। गोदाम में सामान कम मिलने पर स्पष्ट हुआ कि डिपोधारक ने सरकारी राशन का गबन किया है। इसके आधार पर शुक्रवार को विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली कंट्रोल ऑर्डर 2009 के नियम 13 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डिपो धारक का लाइसेंस रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed