{"_id":"672e5e142847a27a8b0510b4","slug":"challan-issued-for-101-vehicles-10-15-years-old-rs-11-lakh-fine-collected-jind-news-c-199-1-sroh1006-125416-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 10-15 साल पुराने 101 वाहनों के चालान, 11 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 10-15 साल पुराने 101 वाहनों के चालान, 11 लाख जुर्माना वसूला
Sat, 09 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी18-शहर में चल रहे पुराने वाहनों के कागजात चैक करते आरटीए विभाग अधिकारी। संवाद
जींद। आरटीए की टीम ने शहर में चल रहे 10 से 15 साल पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। टीम ने 10 दिन में 101 वाहनों का चालान कर 11 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। आरटीए विभाग की तरफ से हिदायत दी गई है कि 10 से 15 साल पुराने वाहनों के चालान किए जाएं। आरटीए की टीम ने 28 अक्तूबर से इनके खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अब तक 101 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।
शुक्रवार को आरटीए में शामिल सहायक आनंद बेनिवाल के नेतृत्व में टीम ने डीजल से चलने वाले वाहनों की जांच की और 10 साल पुराने मिले वाहनों पर 11 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया। इसके अलावा पेट्रोल से चलने वाले 15 साल से पुराने वाहनों के कागजात की जांच करने के बाद जुर्माना किया। आरटीए की टीम ने शहर के अलावा नरवाना बाईपास, गोहाना बाईपास, हैबतपुर पुल, पिंडारा पुल क्षेत्र में भी सुबह 9 से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक अभियान चलाया। 300 से ज्यादा वाहनों की जांच की। इनमें से 101 वाहन ऐसे मिले, जिनकी समयावधि पूरी हो चुकी थी। कई तो ऐसे वाहन थे, जो पूरी तरह से कंडम हो चुके थे और धुआं फेंक रहे थे।
शहर में चल रहे 10 से 15 साल पुराने वाहनों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 101 वाहनों के कागजात की जांच कर उनसे लगभग 11 लाख का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -आनंद बेनिवाल, सहायक सचिव, आरटीए, जींद।