फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chakka Jam: More than 15 places will be blocked from 12 noon to 3 pm

चक्का जाम : दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक 15 से अधिक जगह रोड किए जाएंगे बाधित

Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chakka Jam: More than 15 places will be blocked from 12 noon to 3 pm
बद्दोवाल टोल पर क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद/ नरवाना/ उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के तहत शनिवार को किसान संगठनों के आह्वान पर जिले भर में चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान 15 से अधिक स्थानों पर रोड जाम होने की सूचना प्रशासन को मिली है। वहीं, प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्वक किया जाएगा। जरूरी सेवाओं, एंबुलेंस के लिए रास्ता खुला रहेगा। उधर, बंद के कारण रोडवेज प्रशासन ने तीन घंटे के लिए बस सेवा बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में लोग जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने छह फरवरी को देश भर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसके तहत जिले में खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर चल रहे धरनों पर तो सड़क जाम होंगी ही, साथ ही अन्य कई जगहों पर किसान-ग्रामीण धरना देंगे।
विज्ञापन

यह मार्ग रहेंगे बाधित : शनिवार को चक्का जाम के दौरान खटकड़, बद्दोवाल, निडाना, रामराये, गुलकनी, ईगराह, निर्जन, कंडेला, शाहपुर, अलेवा, नगूरां, बुढ़ाखेड़ा, उझाना, जुलाना, पोली व सच्चाखेड़ा व दनौदा गांव में रोड जाम रहेगा। इस बारे में प्रशासन के पास सूचना है। इसके अलावा भी कुछ अन्य जगहों पर रोड बाधित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील है कि चक्का जाम के दौरान जरूरी काम से ही घरों से निकलें। बेवजह जाम में फंसने से बचें। साथ ही आंदोलनकारियों से भी अपील है कि जरूरी सेवाओं व एंबुलेंस के लिए उचित व्यवस्था करें। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। इसके लिए प्रशासन व पुलिस सतर्क है। - पुष्पा खत्री, डीएसपी
ताम्है भूखे मर जाओगे, जै किसान छोड़ गया खेती : केडी
हरियाणवी गायक ने धरने पर पहुंच किसानों का बढ़ाया हौसला
कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग के लिए बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों धरना जारी है। शुक्रवार को पांच महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी। वहीं हरियाणवी गायक कुलदीप दनौदा (केडी) ने बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसानों का हौसला बढ़ाया। केडी ने ताम्है भूखे मर जाओगे, जै किसान छोड़ गया खेती.... गीत गाकर किसानों में जोश भरा।

वहीं, कंडेला खाप के प्रधान व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी टेकराम कंडेला ने गांव कंडेला मे हुई किसान महापंचायत को कामयाब बनाने के लिए सभी खापों, तपों, बारह और किसानों का धन्यवाद किया। कंडेला ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ जल्द बात करके मांगों को मानकर आंदोलन समाप्त कराना चाहिए।

किसानों का हौसला बढ़ाने धरना स्थल पर पहुंचे गायक केडी दनौदा। संवाद

किसानों का हौसला बढ़ाने धरना स्थल पर पहुंचे गायक केडी दनौदा। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed