फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chabri's Rohtash and Bhidtana's Sukhbir became Sarpanch

Jind News: चाबरी के रोहताश तो भिड़ताना केे सुखबीर बने सरपंच

Mon, 14 Aug 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chabri's Rohtash and Bhidtana's Sukhbir became Sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। चाबरी और भिड़ताना गांव में सरपंच और पंच के लिए रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। भिड़ताना गांव में सरपंच के लिए दो उमीदवारों के बीच मुकाबला था तो वहीं चाबरी गांव में सरपंच के चार प्रत्याशी सरपंच पद के मैदान में रहे। चाबरी के रोहताश 197 तो भिड़ताना केे सुखबीर 171 मतों से जीत कर सरपंच निर्वाचित हुए।

चाबरी और भिड़ताना में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और सुबह ही लोग मतदान के लिए लाइन में लग गए। चाबरी गांव में केवल वार्ड नंबर दो में पंच के लिए दो महिलाएं मैदान में रहीं। वहीं भिड़ताना में वार्ड नंबर एक, तीन व पांच में पंच के लिए मतदान हुआ। प्रशासन ने मतदान को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा के लिए पुलिस को नियुक्त किया था। वहीं रोजखेड़ा गांव में किसी भी व्यक्ति ने सरपंच और पंच के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। इसलिए यहां आज मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन

चाबरी गांव में मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए थे। यहां 650 पुरुष तथा 550 महिला मतदाता हैं और कुल 1200 मतदाता है। रविवार को हुए मतदान में 545 पुरुषों तथा 484 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 1029 मत पोल हुए। चाबरी में 85.75 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भिड़ताना में मतदान को लेकर 12 बूथ बनाए गए थे। गांव में 14709 पुरुष तथा 1136 महिला मतदाता हैं और कुल 2615 मतदाता हैं। रविवार को हुए मतदान में 1148 पुरुषों तथा 906 महिलाओं ने मत का प्रयोग किया। कुल 2054 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। भिड़ताना में 78.54 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव चाबरी में सरपंच पद के चुनाव में कुल 1200 में 1029 वोट पोल हुए जिसमें रोहताश को 1029 वोटों में से 611 मत हासिल कर 197 वोटों से चुनाव जीत गए। वहीं विकास को कुल 414 मत हासिल हुए। वहीं पंच चुनाव में वार्ड नंबर दो से मंजू देवी तीन वोटों से चुनाव जीत गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिड़ताना में चुनाव को लेकर 12 बूथ बनाए गए थे। कुल 2615 में से 2054 मत पोल हुए। यहां भिड़ताना में 171 मतों से सुखबीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को मात दी। प्रदीप 573 वोट मिले और सुखबीर को 744 वोट मत प्राप्त हुए। जिसके चलते सुखबीर 171 मतों से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed