{"_id":"687d3126a9e9ce17b100cf37","slug":"cetone-family-member-will-travel-free-with-female-candidates-jind-news-c-199-1-jnd1002-138083-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीईटी...महिला अभ्यर्थियों के साथ एक परिजन की यात्रा होगी निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीईटी...महिला अभ्यर्थियों के साथ एक परिजन की यात्रा होगी निशुल्क
Sun, 20 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी12-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
जींद। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए जींद डिपो के चालक और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। परीक्षा के दिन रोडवेज की ओर से अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों के साथ एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज विभाग स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा जिससे अभ्यर्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। जींद डिपो में लगभग 168 रोडवेज बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। जींद के अभ्यर्थियों के कैथल, हिसार और करनाल सहित अन्य जगह परीक्षा केंद्र हैं।
जींद से कैथल और हिसार के लिए 2 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है, वहीं करनाल पहुंचने में भी लगभग 3 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अभ्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज जींद डिपो की ओर से अलसुबह ही बसों का संचालन किए जाने की योजना है।