फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   centre goverment decision mla put down the red light

केंद्र सरकार के फैसले पर नरवाना के विधायक ने हटाई गाड़ी की बत्ती

Fri, 21 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
ब्यूरो अमर उजाला जींद Updated Fri, 21 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
centre goverment decision mla put down the red light
अपनी गाड़ी से बत्ती हटाते नरवाना के विधायक पिरथी नंबरदार। - फोटो : amarujala beuro
केंद्र सरकार द्वारा वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए गाड़ियों से बत्ती हटाने का फैसला लेने के बाद नरवाना के विधायक पिरथी नंबरदार व सफीदों से विधायक जसबीर देशवाल ने अपनी गाड़ी से बत्ती हटा दी है। वहीं, अधिकारियों ने अभी इस फैसले पर काम शुरू नहीं किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद गाड़ी पर बत्ती लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने के दिन लद जाएंगे। नेताओं से लेकर अधिकारियों ने इस फैसले का समर्थन किया है। वहीं, कई नेता खुल कर इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन



तुरंत प्रभाव से हटाई बत्ती
सरकार का फैसला बहुत ही सही है। इससे नेताओं ने वीआईपी कल्चर कम होगा और लोगों के बीच वे साधारण ढंग से ही जा सकेंगे। लोकतंत्र में सरकार का यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है। लोग लालबत्ती लगाकर अपने पद व प्रभाव का गलत प्रयोग भी करते हैं। इस पर रोक लगेगी। मैंने तुरंत प्रभाव से अपनी गाड़ी से बत्ती हटा दी है। - जसबीर देसवाल, सफीदों विधायक
विज्ञापन


नहीं लगाता बत्ती
सरकार ने जिस प्रकार का फैसला लिया है, यह समय की जरूरत है, लेकिन यह भी महज लोकप्रियता पाने के लिए ही किया जा रहा है। मैं हलके में कभी भी गाड़ी पर बत्ती नहीं लगता। सिर्फ टोल पर बत्ती की जरूरत पड़ती है, जिससे समय कम लगता है। बाकी कहीं भी बत्ती की कभी मुझे जरूरत ही नहीं पड़ी। मैंने कभी गाड़ी पर बत्ती नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमेंद्र सिंह ढुल, विधायक जुलाना

नहीं मिला है कोई पत्र
अभी इस प्रकार का कोई पत्र नहीं मिला है। सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। वीआईपी कल्चर सिर्फ बत्ती से नहीं, बड़े बड़े खाफिलों से भी होता है। उसे भी कम कर सरकारी बोझ कम किया जाना चाहिए। मैं लोगों के बीच रहने वाला व्यक्ति हूं और कभी बत्ती का शौक नहीं रहा। - डॉ. हरिचंद मिढ़ा, विधायक जींद
बॉक्स
देश के माहौल के हिसाब से चलेंगे
देश में इसी प्रकार का माहौल बनता जा रहा है। ऐसे में सभी को इसी के अनुसार चलाना चाहिए। मैंने अपनी गाड़ी से बत्ती हटा दी है। लोकतंत्र में बत्ती महत्वपूर्ण नहीं, लोगों का समर्थन महत्वपूर्ण है, जो हमारे साथ है।

- पिरथी नंबरदार, विधायक नरवाना।


सरकार का फैसला मान्य
अभी सरकार के फैसले का नोटिफिकेशन नहीं आया है। फिर भी बत्ती कोई विशेष चीज नहीं है। सरकार को भी फैसला करेगी, वह मान्य होगा। लोगों की पहचान उनके काम से होनी चाहिए, बत्ती से नहीं।
विनय सिंह, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed