फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Central government should declare Agrasen Jayanti as a national festival: Rajkumar Goyal

अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करे केंद्र सरकार : राजकुमार गोयल

Sun, 21 Sep 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Central government should declare Agrasen Jayanti as a national festival: Rajkumar Goyal
21जेएनडी17 : राजकुमार गोयल।
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने महाराजा अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि 22 सितंबर को पूरा देश अग्रसेन जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री इस दिन अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करते है तो यह देशवासियों के लिए खुशी की बात होगी।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज पिछले कई वर्षों से अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग कर रहा है। गोयल का कहना है कि महाराजा अग्रसेन पहले ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने एक रुपया एक ईंट के संदेश के साथ पूरी दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि इस जयंती पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए।
विज्ञापन

राजकुमार गोयल का कहना है कि वे पिछले कई सालों से देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखते आ रहे है। वर्ष 2017 में तो उनके इस सुझाव को सरकार द्वारा स्वीकार भी किया गया था। पूरे देश से आए हजारों सुझावों में से जो 16 सुझाव सरकार द्वारा स्वीकार किए गए थे, उनमें से एक सुझाव यह भी था। उसके बाद भी यह मांग आज तक अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

21जेएनडी17 : राजकुमार गोयल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed