फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cement company caught factory making fake POP

Jind News: सीमेंट कंपनी ने नकली पीओपी बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Sun, 04 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cement company caught factory making fake POP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर थाना पुलिस ने हांसी रोड स्थित भगवती आश्रम के पास नकली क्लर्स, वाल पुट्टी और पीओपी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड के अधिकृत पीओपी जेके के कट्टों में दूसरी वाल पुट्टी भरी जा रही थी। यहां शहर थाना पुलिस के साथ जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने रेड कर वाल पुट्टी से भरे 15 कट्टे और जेके प्रीमियम वाल पुट्टी के 213 खाली बैग बरामद किए हैं। शहर थाना पुलिस ने जेके कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक तरुण के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड साकेत नगर नई दिल्ली के ऑप्रेशनल मैनेजर लाल सिंह कादियान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर कट्टों में लोकल वाल पुट्टी, पीओपी और क्लर्स भरे जा रहे हैं। उन्होंने शहर थाना पुलिस को साथ लेकर हांसी रोड पर भगवती आश्रम के पास गोपाल कलर्स इंडिया नाम से फैक्टरी पर छापेमारी की। यहां फैक्टरी में तरुण मिला, जिसके पास फैक्टरी में छापेमारी के दौरान 15 बैग जेके सुपर लक्ष्मी जिप्सम प्लास्टर के भरे हुए मिले और 213 बैग खाली मिले, जिन पर जेके प्रीमियम वाल पुट्टी का लेबल लगा हुआ था। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि यह सारे बैग नकली हैं और उनकी कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर बनाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने तरुण से लाइसेंस मांगा तो उसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस पर पुलिस और कंपनी ने सामान को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी मालिक तरुण के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed