{"_id":"6af35cd4b4cdf72b4a033092","slug":"cctv-cameras-and-fire-alarm-systems-will-be-installed-at-pegan-iti-jind-news-c-199-1-sroh1009-163481-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेगां आईटीआई में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेगां आईटीआई में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव पेगां में निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। संस्थान में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ फायर अलार्म सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए 24 लाख 79 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है। आईटीआई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। ऐसे में संस्थान के प्रवेश और निकास द्वार, गलियारों, कार्यशालाओं और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
इससे बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत आवाजाही पर नियंत्रण रखने, किसी विवाद या अनुशासनहीनता की स्थिति में घटनाक्रम का पता लगाने और उपकरणों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों और महिला प्रशिक्षुओं को भी सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। स्टाफ के लिए भी पूरे परिसर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था संभालना आसान होगा।
विज्ञापन
आईटीआई में विद्यार्थियों को मशीनों, विद्युत उपकरणों और अन्य तकनीकी संसाधनों के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाना है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने का खतरा बना रहता है।
फायर अलार्म सिस्टम धुआं या आग के संकेत मिलने पर चेतावनी देने में मदद करेगा। कक्षाएं शुरू होने के बाद इससे विद्यार्थी और स्टाफ समय रहते सतर्क होकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकेंगे और अग्निशमन व बचाव कार्य शुरू करने में देरी नहीं होगी।