{"_id":"612535108ebc3e2f792b0906","slug":"cbse-10th-and-12th-supplementary-exams-from-today-jind-news-rtk621868823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षका की पूरक परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी।
सीबीएसई स्कूलों के जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि इन परीक्षाओं में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट है या जो छात्र अपने वर्तमान परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके दोबारा पेपर हो रहे हैं। इसके लिए जिले में दो सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर अर्बन इस्टेट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल तथा दूसरा इंडस पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। दोनों परीक्षाओं में लगभग 500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दोनों स्कूलों में कोरोना नियमों का ध्यान रखकर परीक्षा की व्यवस्था की गई है। एक कक्ष में 12 विद्यार्थी बैठाए जाएंगे, जिनके ऊपर दो शिक्षक ड्यूटी देंगे। सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षा सुचारु ढंग से चले, इसके लिए सीबीएसई द्वारा 24 अगस्त को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित कर परीक्षा की ट्रेनिंग दी गई।
उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेंगी । 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे से लेकर डेढ़ बजे तक होगा। मोबाइल का प्रयोग पूर्णतया बंद रहेगा तथा नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई का दस्ता मौजूद रहेगा। सभी छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह नौ बजे से शुरू होगा। दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।