फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against two for shooting ASI in encounter

लक्ष्य मिल्क प्लांट से ड्यूटी पर वापस घर लौट रहे सुदकैन खुर्द निवासी सोनू की सड़क हादसे में मौत

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two for shooting ASI in encounter
जींद। स्थानीय एक मिल्क प्लांट से ड्यूटी कर लौटते समय सुदकैन खुर्द निवासी 31 वर्षीय सोनू की शुक्रवार शाम कंडेला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुदकैन खुर्द गांव निवासी विकास ने बताया कि वह और उसके चाचा का लड़का सोनू मिल्क प्लांट में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सायं उसके चाचा का लड़का सोनू ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह कंडेला से शाहपुर गांव की तरफ कुछ ही दूरी पर गया था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। इसके बारे में जब उसको जानकारी मिली तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed