फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against four farmers for burning crop residues

Jind News: फसल के अवशेष जलाने पर चार किसानों पर केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four farmers for burning crop residues
सदर थाना पुलिस ने फसल अवशेष जलाने के आरोप में चार किसानों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के सुपरवाइजर सतेंद्र दलाल ने पुलिस को बताया कि धान की कटाई के बाद बचे हुए अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस बारे डीसी के आदेशानुसार ग्राम स्तरीय संयुक्त टीम (एग्रीकल्चर /पटवारी/ग्राम सचिव) का गठन किया गया है। 24 नवंबर को हरसेक से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम स्तरीय निगरानी टीम ने खेतों का निरीक्षण किया। पाया कि पोंकरीखेड़ी निवासी किसान सत्यवान के खेतों में फसल अवशेष जले हुए थे।

इसी गावं में ही किसान कृष्णा, राजपुरा भैण निवासी लक्ष्य व शाहपुर में सूबे सिंह के खेतों में भी धान के अवशेष जले हुए मिले। पुलिस ने इस मामले में चार किसानों के खिलाफ फसल अवशेष जलाने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed