{"_id":"67be13ebe4604798e8032e09","slug":"case-registered-against-five-people-under-immigration-act-jind-news-c-199-1-jnd1001-130629-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच लोगों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच लोगों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज
Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के गांव साहनपुर के युवा सुमित को डंकी के रास्ते से एजेंटों की ओर से अमेरिका तो भेज दिया गया लेकिन अब अमेरिका सरकार ने उसे 23 फरवरी को डिपोर्ट कर दिया है। इस मामले में युवक के परिजनों की शिकायत पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी जितेंद्र, पानीपत निवासी गुरमीत कौर, काकोंदा करनाल निवासी अनिल, सुनील, पानीपत जिले के सिवाह गांव निवासी प्रवीण दत्ता के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव साहनपुर निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी जितेंद्र, पानीपत निवासी गुरमीत कौर, काकोंदा करनाल निवासी अनिल, सुनील, पानीपत जिले के सिवाह गांव निवासी प्रवीण दत्ता ने उसे अमेरिका जाने के सपने दिखलाए। आरोपियों से उसकी 50 लाख रुपये में बात तय हुई थी और उन्होंने यह कहा था कि वे उसे वैध तरीके से अमेरिका ले जाएंगे। लेकिन उन्होंने उसे वैध तरीके की बजाए दो अक्तूबर 2024 को उसके घर से दिल्ली के रास्ते पार्ट ऑफ स्पेन, स्पेन से कोलंबिया और वहां से ब्राजील ले जाया गया। वहां पर एजेंटों से उससे सारी पेमेंट ले ली। उसके बाद उसे मेक्सिको शहर ले जाया गया। आठ फरवरी 2025 को उसे डंकी के रास्ते अमेरिका की दीवार क्रॉस करवा दी। जहां से उसे अमेरिका बॉर्डर पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिर वहां से पुलिस ने उसे 23 फरवरी को भारत वापस भेज दिया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि फिलहाल शिकायत के आधार पर पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी जितेंद्र, पानीपत निवासी गुरमीत कौर, काकोंदा करनाल निवासी अनिल, सुनील, पानीपत जिले के सिवाह गांव निवासी प्रवीण दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।