फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   case registered against farmer for burning stubble in Shamlo Kalan village in Jind

Jind: शामलो कलां गांव में पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज, सेटेलाइट से मिली थी लोकेशन

Sat, 09 Nov 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

जुलाना क्षेत्र में अब तक दो जगह की लोकेशन मिल चुकी हैं। पहली लोकेशन ढिगाना गांव में मिली थी। जब मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गया तो एक फैक्टरी चलती हुई मिली। टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
case registered against farmer for burning stubble in Shamlo Kalan village in Jind
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के शामलो कलां गांव में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजर डा शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सैटेलाइट से लोकेशन मिली थी कि शामलो कलां गांव में एक जगह पराली जलाई गई है तो मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गया। शामलो कलां गांव में एक एकड़ की पराली जली हुई मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शामलो कलां गांव निवासी रामफल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अब तक मिल चुकी हैं दो जगह की लोकेशन
जुलाना क्षेत्र में अब तक दो जगह की लोकेशन मिल चुकी हैं। पहली लोकेशन ढिगाना गांव में मिली थी। जब मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गया तो एक फैक्टरी चलती हुई मिली। टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। वहीं, दूसरी लोकेशन शामलो कलां गांव की मिली है जहां पर एक एकड़ की पराली जली हुई पाई गई। कृषि विभाग के अधिकारी ने प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ एफआईआर कटवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed