फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against depot operator for finding less stock

Jind News: स्टॉक कम मिलने पर डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against depot operator for finding less stock
सफीदों। राशन डिपो पर चैकिंग के दौरान स्टॉक कम मिलने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने खाद्य व आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक की शिकायत पर राशन डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उप निरीक्षक विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग ने 9 जनवरी को वार्ड नंबर 13 के डिपो धारक संदीप कुमार की दुकान में राशन वस्तुओं का स्टॉक चेक किया था। भौतिक जांच के दौरान स्टॉक कम पाए जाने के कारण सप्लाई निलंबित करने के आदेश प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उनकी टीम के निरीक्षण के दौरा डिपो स्थल पर भौतिक रूप से 16 क्विंटल गेहूं, 3.13 किलोग्राम चीनी, 34.90 क्विंटल बाजरा व 128 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय की ओर से 10 व 13 जनवरी को जारी पत्र के माध्यम से बकाया स्टॉक सप्लाई अटेच डिपो धारक प्रतीप कुमार वार्ड नंबर 12 सफीदों को देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन पांच फरवरी तक भी डिपो धारक द्वारा बकाया स्टॉक नहीं दिया गया। इसकी जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद को अवगत करवाया गया। जहां से डिपो धारक संदीप कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए थे। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने डिपो संचालक के खिलाफ एसेंसिएसल कॉमोडेडिटी एक्ट 1955 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed