फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against auto driver after eight days of student's death in accident

हादसे में छात्र की मौत के आठ दिन बाद ऑटो चालक पर मामला दर्ज

Tue, 07 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against auto driver after eight days of student's death in accident
जींद। रोहतक रोड स्थित रामबख्श कॉलोनी निवासी नौंवी कक्षा के छात्र मोहित की मौत के आठ दिन बाद पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोहित को 29 नवंबर को अज्ञात ऑटो चालक ने टक्कर मारी थी। 30 नवंबर को जब उसे पीजीआई रोहतक ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामबख्श कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उसकी बहन का 14 वर्षीय लड़का मोहित उसके पास ही रहता था। वह नौंवी कक्षा में पढ़ता था। 29 नवंबर को सुबह आठ बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए दोस्त पवन के साथ निकला था। कुछ देर बाद पवन वापस घर आया और बताया कि मोहित को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोहित को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। 30 नवंबर को उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जब परिजन उसे रोहतक पीजीआई ले जा रहे थे तो रास्ते में मोहित की मौत हो गई। अब जांच में पता चला है कि मोहित को किसी अज्ञात ऑटो चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी थी। पुलिस ने अब अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed