फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of misdemeanor registered against first person, now arrested redheaths taking 90 thousand rupees

पहले व्यक्ति के खिलाफ करवाया दुष्कर्म का मामला दर्ज, अब 90 हजार रुपये लेती रंगेहाथों गिरफ्तार

Fri, 12 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case of misdemeanor registered against first person, now arrested redheaths taking 90 thousand rupees
गांव रोहड़ में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। गांव की 32 वर्षीय महिला ने पहले गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ छह मार्च को दुष्कर्म तथा छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने मामले में समझौते के नाम चार लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये लेने के बाद, वीरवार को 90 हजार रुपये लेती हुई रंगेहाथों पकड़ ली गई। शहर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

छह मार्च को गांव रोहड़ निवासी 32 वर्षीय महिला महिला ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना सफीदों में दुष्कर्म तथा छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति के बेटे ने कहा कि महिला ने उनसे चार लाख रुपये की मांग की थी। वे एक लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन वह और पैसों की मांग कर रही थी। उनको बार-बार झूठे मुकदमे का डर दिखा रही थी। वीरवार को उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने टीम गठित करके संबंधित व्यक्ति के बेटे को पैसे देने के लिए महिला के घर भेजा। व्यक्ति के बेटे के पैसे देते ही पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ ध्रुव कुमार को इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। शहर थाना प्रभारी दीपक ने कहा कि महिला को 90 हजार रुपये समेत गिरफ्तार किया गया है। उसे वीरवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed