फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed for irregularities in development works

विकास कार्यों में गड़बडी पर पूर्व बीडीपीओ और तत्कालीन सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed for irregularities in development works
जींद। विकास कार्यों में धांधली के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पूर्व बीडीपीओ व गांव के तत्कालीन सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढांडाखेड़ी गांव निवासी बलवान सिंह ने बताया था कि गांव में हुए विकास कार्यों में पूर्व बीडीपीओ धर्मवीर खर्ब व पूर्व सरपंच सतीश कुमार ने गड़बड़ी की है। इसकी कई बार जांच हुई और सभी जांचों में उनको दोषी पाया गया। बलवान सिंह ने कहा कि इस बारे में डीसी कार्यालय द्वारा एक अक्तूबर को भी जांच रिपोर्ट दी गई है। जिसमें दोनों पर केस दर्ज करवाने की अनुशंसा की गई है। इससे पहले एडीसी से लेकर पंचायती राज विभाग के अधिकारी व जिला परिषद के अधिकारी भी इस मामले की जांच कर चुके हैं। बलवान सिंह के अनुसार विकास कार्यों में चार हजार ईंटों का घोटाला किया गया, जिसमें 262950 रुपये की धांधली हुई है। इसके अलावा 11 सबमर्सिबल पंप लगाने में 214300 रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। वहीं तालाब की खुदाई में 29450 रुपये अधिक मजदूरी दिखाई गई है। आरोप है कि ऐसा कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण के अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व बीडीपीओ धर्मवीर खर्ब ने कहा कि यह मामला 2010 से 15 के बीच का है। उस दौरान मैं बीडीपीओ ही नहीं था। इस मामले में कई बार जांच हुई है। गांव में सभी 11 सबमर्सिबल लगे हुए हैं। गांव में रामराये से पेयजल की व्यवस्था होने के बाद सबमर्सिबल का प्रयोग नहीं बचा, जिससे वे रद्द हो गए हैं। ऐसे में मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed