फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against two for running two illegal premises of liquor

Jind News: शराब के दो अवैध अहाते चलाने के मामले में दो पर केस दर्ज

Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for running two illegal premises of liquor
जींद। शहर के रेलवे रोड पर वीरवार की शाम सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चल रहे शराब के दो अहातों पर छापे मारे थे। इस मामले में शुक्रवार को शहर थाना पुलिस ने कैथल रोड स्थित सुंदर नगर निवासी राजबीर और ढांडा खेड़ी गांव निवासी संदीप ढांडा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को रेलवे रोड स्थित शराब के दो अवैध अहाते चलने की सूचना मिली थी। सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची तो वहां सम्राट चिकन कॉर्नर की दुकान के अंदर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। आठ-दस लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। अहाते के मालिक से टीम ने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में अहाता मालिक की पहचान सुंदर नगर निवासी राजबीर के तौर पर हुई। वहीं टीम ने रेलवे रोड पर दूसरे अवैध अहाते पर छापा मारा था। वहां अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। टीम ने जब मौके पर व्यक्ति से अहाते के बारे लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं मिला था। आरोपी की पहचान ढांडा खेड़ी गांव निवासी संदीप ढांडा के तौर पर हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed