{"_id":"63fbac0da666ff76bc043fc4","slug":"case-filed-against-three-in-sumit-murder-case-jind-news-c-17-1-78541-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुमित हत्याकांड में तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुमित हत्याकांड में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। ग्वालीशन व छुछकवास गांव के बीच शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे युवक की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस देर रात तक इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी रही। शनिवार की मध्यरात्रि बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक के मामा के लड़के के बयान पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार हरदीप पुत्र सज्जन सिंह निवासी गांव पैंतावास कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी बुआ मुन्नी देवी का लड़का सुमित कुमार पुत्र खजान सिंह 35 वर्ष गांव निवासी मोखरा उनके घर गांव पैंतावास कलां में बचपन से ही रहता था। सुमित झज्जर के मारौत गांव निवासी ओमबीर उर्फ बंटी पुत्र धनीराम व प्रदीप से रुपये दे रखे थे। शनिवार को उसके भाई सुमित ने उसे कहा कि बंटी व प्रदीप के पास पैसे लेने के लिए चलना है। उसके बाद वे रोहतक आ गये। रोहतक से वह सुमित व उसका दोस्त अन्नु निवासी गांव चरखी के साथ वहां से चल पड़े। अन्नु ने बंटी व प्रदीप के दोस्त रविंद्र निवासी गांव मारौत के पास फोन किया तो उन्हें ग्वालीशन रोड पर एक होटल के पास बुला लिया।
शनिवार को करीब 3 बजे वे होटल के सामने छुछकवास झज्जर रोड ग्वालीशन के पास पहुंच गए। होटल के सामने बंटी, प्रदीप व रविंद्र मिले। सुमित ने ओमबीर उर्फ बंटी व प्रदीप को कहा कि उसके पैसे कब देंगे तो बंटी ने कहा कि हम तीनों एक बार बातचीत कर लेते हैं। बंटी, रविंद्र व प्रदीप बातचीत करने लगे। उसके बाद तीनों ने कहा कि चलो बंटी के घर बैठ कर बातचीत करेंगे। जब वे गाड़ी में बैठ कर चलने लगे तो बंटी ने पिस्तौल निकाल कर सुमित की कनपटी पर गोली मार दी। उसके बाद वे गाड़ी से उतर कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वे सुमित को रोहतक पीजीआई ले गए। जहां पर सुमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झज्जर सीआईए, छुछकवास पुलिस चौकी, बेरी पुलिस थाना प्रभारी की टीमों का गठन किया गया है। जो बेरी के डीएसपी नरेश कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि बंटी के खिलाफ झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।