फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against three accused for grabbing 24 lakhs

24 लाख रुपये हड़पने पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three accused for grabbing 24 lakhs
जींद। एचटेट पास कराकर पति-पत्नी को जेबीटी लगवाने का झांसा देकर तलोडा निवासी एक युवक से 24 लाख रुपये हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने आसान गांव के विनोद, जयभगवान उर्फ जैना व सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तलोडा गांव निवासी कपिल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के युवक विनोद और उसके पिता जैना उर्फ जयभगवान व सुरेंद्र सिंह, जो कि यमुनानगर में जेबीटी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कुछ समय पहले उसको और उसकी पत्नी मोनिका को एचटेट पास कराने और जेबीटी लगवाने का झांसा दिया और इसके बदले उन्होंने 24 लाख रुपये मांगे। उनके पास उसके पिता सत्यनारायण की सेवानिवृत्ति के 24 लाख रुपये थे। इन तीनों ने उनको नौकरी का लालच देकर धोखाधड़ी कर दिल्ली में उसके और उसकी पत्नी के नाम से किसी बैंक में खाता खुलवा दिया। फिर बैंक कर्मचारी से मिलकर उन्होंने खाते में अपने-अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा दिए। उन्होंने दिल्ली में खुलवाए गए बैंक खाते में उनसे 24 लाख रुपये डलवाकर कहा कि यह पैसे इन खातों में सुरक्षित रहेंगे। जरूरत पड़ने पर इस खाते से ही लेन-देन कर लिया जाएगा। कुछ समय बीत जाने पर शक हुआ तो उन्होंने रुपयों के बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने रुपये अपने बिजनेस में लगा दिए। जब उनसे पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर 24 लाख रुपये हड़पने के आरोप में आसन गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed