{"_id":"65cbccfb443af2d06704ef76","slug":"case-filed-against-napa-chairperson-for-taking-possession-of-house-jind-news-c-199-1-sroh1007-112987-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नपा चेयरपर्सन के खिलाफ मकान पर कब्जा करने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नपा चेयरपर्सन के खिलाफ मकान पर कब्जा करने का मुकदमा
Wed, 14 Feb 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। सफीदों नगर पालिका की चेयरपर्सन अनीता देवी, उनके पति संजय कुमार और संजय कुमार के दो भाइयों के खिलाफ मकान पर कब्जा कर उसे गिराने का मामला प्रकाश में आया है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने नपा चेयरपर्सन समेत चार लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सफीदों निवासी हाल में कानपुर के रहने वाले राजेंद्र गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कानपुर में रहता है। सफीदों के होली मोहल्ला में उनका दो मंजिला पुश्तैनी मकान था। उनके दो भाई निरंजन और राणा ने अपना हिस्सा नपा चेयरपर्सन अनीता देवी, उनके पति संजय और संजय के भाइयों रमन और सुनील को बेच दिया था। जब वह कानपुर से आया तो देखा कि उनका दो मंजिला मकान गिरा दिया गया है। उसमें रखा सारा कीमती सामान नगर पालिका चेयरपर्सन अनीता देवी, उनके पति और पति के भाइयों ने कब्जा कर लिया है। जब उसने मकान गिराने और उसमें रखे कीमती सामान के बारे में पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए देने से इनकार कर दिया। राजेंद्र की शिकायत पर सफीदों शहर थाना पुलिस ने नगर पालिका चेयरपर्सन अनीता देवी, उनके पति संजय और संजय के दो भाइयों रमन और सुनील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सफीदों शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि नगर पालिका चेयरपर्सन के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिसमें कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।