फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against Nanu of village for mother-son murder

मां-बेटे की हत्या के मामले में गांव के ही नानू पर मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Nanu of village for mother-son murder
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव ढाबी टेकसिंह में मां-बेटे की हत्या कर शव को घर के आंगन में ही दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी नानू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है। वहीं 65 वर्षीय रणबीर कौर व उसके 47 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में करवाया गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम प्रक्रिया चलने से शव गांव नहीं लाए जा सके। अब शनिवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 जनवरी से लापता रणबीर कौर और उसके बेटे हरप्रीत के शव वीरवार को करीब सात फुट गहरे गड्ढे से बरामद हुए थे। इस दौरान दोनों के हाथ पीछे बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इससे पहले मृतका के बड़े बेटे की पुत्रवधू ने पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस घर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान कमरे में पुलिस को खून के धब्बे मिले और आंगन में मिट्टी मिली। शक के आधार पर पुलिस ने गड्ढे की खुदाई शुरू कराई तो दोनों के गले-सड़े शव बरामद हुए। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के अस्पताल में भेजा गया। शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शक जताया था कि गांव के ही नानू नामक युवक का हरप्रीत के पास आना-जाना था। 12 जनवरी की रात को भी वह हरप्रीत के साथ उसके घर पर था। उसी रात हत्या हुई है। इसके बाद भी नानू हरप्रीत के घर में आता रहा। किरायेदार महिला ने उसे घर के आंगन में गड्ढा खोदते देखा था। फिलहाल नानू का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक नानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शवों का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में कराया गया। देर रात तक पोस्टमार्टम हुआ है, जिसके कारण शव गांव नहीं पहुंच सके।
- ताहिर हुसैन, डीएसपी, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed