{"_id":"67e994e8ab1e60cf9e012ff5","slug":"case-filed-against-five-people-including-husband-for-assaulting-a-female-doctor-jind-news-c-199-1-sroh1009-132369-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला चिकित्सक से मारपीट में पति समेत पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला चिकित्सक से मारपीट में पति समेत पांच के खिलाफ केस
Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर के थाना सफीदों में कथित रूप से महिला चिकित्सक और उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सफीदों के वार्ड नंबर 8 निवासी एमबीबीएस डॉ.भारती वर्मा ने बताया कि उन्होंने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी थी। इस मामले में 29 मार्च को उन्हें थाने में बुलाया गया था। थाने में काफी समय तक पंचायत हुई। बाद में महिला पुलिस ने उन्हें 30 मार्च को दोबारा बुलाने का समय दिया। आरोप है कि जब वह थाने से बाहर निकलने लगीं तो उसके पति ने गालियां दीं। जब उनके परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पति, सास, सुसर, देवर व देवरानी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव करवाया। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने व उसके बेटे को उठाकर ले जाने की धमकी दी। मारपीट में उसके परिजनों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।