फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   case file against 33 poeple , including congress leader anshul singla, for cutting illegal colony

अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में कांग्रेस नेता अंशुल सिंगला समेत 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
case file against 33 poeple , including  congress leader anshul singla, for cutting illegal colony
निर्जन गांव में अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में कांग्रेस पार्टी से विधानसभा जींद से प्रत्याशी रहे अंशुल सिंगला, श्याम सुंदर व अनीता के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने निर्जन गांव के 22 लोगों के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं कांग्रेस नेता अंशुल सिंगला के अनुसार निर्जन गांव में उनकी जमीन है, लेकिन यहां कोई कॉलोनी नहीं काटी गई है। जमीन को ठीकठाक किया है। इस मामले का पता किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला नगर योजनाकार सुनील अंटिल ने बताया कि निर्जन गांव में दो कॉलोनियां अवैध रूप से काटी गई हैं। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक मामले में पूर्व मंत्री के बेटे व कांग्रेस के जींद विधानसभा से प्रत्याशी रहे अंशुल सिंगला व दो अन्य पार्टनर श्याम सुंदर व अनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरे मामले में ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने निर्जन गांव के ही 22 लोगों पर निर्जन गांव में अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसमें निर्जन गांव निवासी जयनारायण, धर्मपाल, अमर सिंह, बीरसिंह, हवा सिंह, फूलपती देवी, मेसर, सरबती, संतोष, धर्मपाल, रामफल, मोनिका, दया, मीना, पूनम, अजय, कविता, सीमा, भानी, सुनीता व बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने जिला नगर योजनाकार सुनील अंटिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में ईक्कस गांव की एक महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज
ईक्कस गांव में अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी श्किायत में जिला नगर योजनाकार सुनील अंटिल ने बताया कि ईक्कस गांव की एक महिला राम प्यारी, अशोक व श्याम सुंदर बिना जिला नगर योजनाकार की मंजूरी लिए ही गांव में कॉलोनी काटी है। यह कॉलोनी अवैध है। नगर योजनाकार की मंजूरी के बिना कोई व्यक्ति कॉलोनी नहीं काट सकता। इसमें सदर थाना पुलिस ने नगर योजनाकार की शिकायत पर ईक्कस निवासी राम प्यारी, अशोक व श्याम सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में अमरहेड़ी गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध कालोनी काटने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अमरहेड़ी गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नगर योजनाकार सुनील अंटिल ने बताया कि अमरहेड़ी गांव के पांच लोगों हर्षवर्धन, मुकेश, राकेश, बिजेंद्र व सुरेश ने बिना जिला नगर योजनाकार से मंजूरी लिए ही अमरहेड़ी गांव में कॉलोनी काटी है। यह कॉलोनी अवैध है। पुलिस ने जिला नगर योजनाकार की शिकायत पर अमरहेड़ी गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed