फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   carpenter sucide in narwana

दुकान संचालक की प्रताड़ना से परेशान कारपेंटर ने की आत्महत्या

Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
carpenter sucide in narwana
काठ मंडी में दुकान संचालक की प्रताड़ना से क्षुब्ध फर्नीचर कारीगर कुलदीप (40) ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत शर्मा नगर निवासी बीरमति ने बताया कि उसका पति कुलदीप फर्नीचर मिस्त्री था। वह रोड निवासी पंकज के पास काठ मंडी में दुकान पर लकड़ी का काम करता था। उसके पति ने करीब सालभर पहले पंकज से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इस वजह से पंकज उसके पति को दूसरी जगह पर काम करने से रोकता था। पंकज कुलदीप से कहता था कि जब तक उसके पैसे पूरे नहीं होते, तब तक उसकी दुकान पर ही काम करना होगा। बीरमति ने आरोप लगाया कि पंकज उसके पति को दिहाड़ी मजदूरी के नाम पर महज 400 रुपये देता था, जबकि दूसरी जगह मजदूरी 700 रुपये है। 25 अक्तूबर को उसके पति ने पंकज की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पंकज को नामजद कर उसके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed