फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car slammed into tractor-trolley parked in middle of road, student dead

सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, छात्र की मौत

Sat, 03 Oct 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car slammed into tractor-trolley parked in middle of road, student dead
मृतक साहिल का फोटो। - फोटो : Jind
जींद। ललितखेड़ा गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार गांव भौंगरा निवासी 20 वर्षीय छात्र साहिल हाल आबाद कैथल रोड जींद की मौत हो गई, जबकि फतेहाबाद जिले के हंसावाला के मनजीत और मांडी निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव अहीरका निवासी संदीप ने बताया कि साहिल रिश्तेदारी में उसका भाई था। वह मनजीत और विकास के साथ किसी कार्य से शुक्रवार को लुदाना गांव में गया था। शाम करीब सात बजे वह लुदाना से वापस चले। इस दौरान ललितखेड़ा गांव के पास चालक को सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं दी और कार उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। संदीप ने बताया कि वह पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहा था। जब वह मौके पर पहुंचा तो साहिल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

दस वर्ष पहले छोटे भाई की भी हादसे में चली गई थी जान
साहिल के पिता सुरेंद्र कैथल रोड पर डेयरी चलाते हैं। मृतक साहिल छोटूराम किसान कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके छोटे भाई की भी दस वर्ष पहले उचाना के एक निजी स्कूल की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। सुरेंद्र और उनकी पत्नी शीला का हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उचाना। हाईवे पर खरकभूरा चौक पर स्विफ्ट डिजायर कार के साथ बाइक की टक्कर में खेड़ी मंसानिया निवासी 40 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया कि राजेश शुक्रवार शाम को अपने निजी काम से उचाना मंडी गया था, लेकिन हाईवे स्थित खरकभूरा चौक पर एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे राजेश घायल हो गया। राजेश को इलाज के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक नगूरां निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।

सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed