{"_id":"61968e56d295a86b2636a71c","slug":"car-hitted-bike-youth-killed-mother-injured-jind-news-rtk630237331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, मां घायल
विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
जींद। मौसी के लड़के की शादी में कैथल जिले से खोखरी गांव जा रहे मां-बेटे की बाइक को शाहपुर और कंडेला गांवों के बीच एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कैथल जिले की राम कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां बिंद्र और भाई विजय (22) बुधवार को खोखरी गांव में उसकी मौसी के लड़के की शादी में बाइक से जा रहे थे। जब वह शाम को शाहपुर और कंडेला गांवों के बीच पहुंचे, सामने से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां की गंभीर हालात को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कर लिया। सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि लापरवाही से कार चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक वर्ष पहले हुई थी विजय की शादी
मृतक विजय की लगभग एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। अब तक विजय के पास कोई संतान भी नहीं थी। विजय की विधवा पत्नी अब बेसहारा हो गई है।