{"_id":"679a69a5fd59c9ef4200fe7b","slug":"car-hits-female-professor-riding-scooter-jind-news-c-199-1-sroh1006-129221-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार ने स्कूटी सवार महिला प्रोफेसर को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार ने स्कूटी सवार महिला प्रोफेसर को मारी टक्कर
विज्ञापन
फोटो कैप्शन29जेएनडी49-चक्की मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त कार और एकत्रित हुए लोग। संवाद
जींद। गोहाना रोड के चक्की मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इसके बाद वह ढाबे के तंदूर व काउंटर को तोड़कर पेड़ से जा टकराई। वहां पर काम कर रहे दो युवक बाल-बाल बच गए। इस हादसे में महिला प्रोफेसर को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क किनारे लगा दी है। कार में शराब की खाली बोतल और अन्य सामान पड़ा हुआ था और ढाबा संचालक व महिला प्रोफेसर ने बताया कि युवक नशे में दिखाई दे रहे थे। बुधवार दोपहर को गोहाना रोड पर कॉलेज की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। चालक ने बिना रफ्तार कम किए कार को चक्की मोड़ की तरफ मोड़ दिया और स्कूटी पर जा रही महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इसके बाद वह दुकान के सामने खड़े पेड़ से जा टकराई और ढाबे के तंदूर में घुस गई। वहां पर ढाबे के कारीगर हरीश और सूरज काम कर रहे थे। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए। कार में तीन युवक सवार थे। लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाला। कार में शराब की खाली बोतल और अन्य सामान पड़ा हुआ था।
वर्जन
चक्की मोड़ के पास स्कूटी को टक्कर मारने के मामले में उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त कार को वहां से हटाकर सड़क किनारे खड़ा करवा दिया है। शिकायत आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद