{"_id":"69ab1d0d91699e93a00fd439","slug":"car-driver-injured-in-collision-between-vehicles-jind-news-c-199-1-sroh1006-149512-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वाहनों की टक्कर में कार चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वाहनों की टक्कर में कार चालक घायल
Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी20-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गतोली गांव के पास क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
जुलाना। क्षेत्र के दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गतोली गांव के पास कार और कंबाइन की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
भिवानी जिले के सिरसा गोघड़ा निवासी विनोद शुक्रवार को कार से रोहतक से जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह जुलाना क्षेत्र में गतोली गांव के पास पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई फिर रोहतक की ओर जा रही कंबाइन से जा भिड़ी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल चालक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहीं चौकी इंचार्ज गतोली संदीप का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गतोली गांव के पास जींद रोहतक मार्ग पर एक कार और कंबाइन की टक्कर हाे गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।