{"_id":"64b6de40ee3714dbd10d95f4","slug":"car-collision-killed-two-migrant-laborers-one-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-2824-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की गई जान, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से दो प्रवासी मजदूरों की गई जान, एक घायल
Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ-खेड़ी सड़क पर पैदल जा रहे तीन प्रवासी मजदूरों को कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच, गांव जतौरा निवासी सुशील ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के कई लोग ढाठरथ गांव में मजदूरी करने आए थे। 17 जुलाई रात करीब सवा आठ बजे वह, 53 वर्षीय रामकरण और 45 वर्षीय शिवकुमार ढाठरथ गांव से खेड़ी की तरफ पैदल जा रहे थे। जब वह अवतार के खेत के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने पहले उसको टक्कर मार दी। इससे वह खेतों में जा गिरा और फिर रामकरण और शिवकुमार को टक्कर मार दी। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है जबकि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया।