{"_id":"670c29e99d2a4c755705de94","slug":"car-collides-with-tree-elderly-man-dies-four-others-seriously-injured-jind-news-c-199-1-sroh1007-124316-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत, चार अन्य गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत, चार अन्य गंभीर घायल
Mon, 14 Oct 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी24 : सड़क हादसे में घायलों को पीजीआई रोहतक लेकर जाते परिजन। संवाद
जींद। गांव निडानी के पास रविवार दोपहर को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
गांव बिटानी निवासी 67 वर्षीय जयभगवान अपने चार जानकारों के साथ रविवार को कार में सवार होकर गोहाना रोड से जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव निडानी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान जयभगवान ने दम तोड़ दिया। उसके घायल साथी करनाल जिले के गांव अरडना निवासी कप्तान, सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी सतबीर तथा करनाल निवासी सत्यनारायण व सूरत सिंह की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।