फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Capacity of 19 power substations increased by Rs. 110.14 crore

Jind News: 110.14 करोड़ से 19 बिजली सब स्टेशनों की बढ़ाई क्षमता

Sat, 08 Mar 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 19 power substations increased by Rs. 110.14 crore
07जेएनडी07-जिले का छात्तर सब स्टेशन, जिसकी क्षमता 30 एमवीए हो गई है। संवाद
जींद। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई देने के लिए निगम सर्कल ने 33 केवी के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा दी है। अब उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली सप्लाई मुहैया होगी। इस पर 110 करोड़ 14 लाख की राशि खर्च की गई है। इससे आठ सब स्टेशनों की क्षमता 30 एमवीए और नौ सब स्टेशनों की क्षमता 22.5 एमवीए बढ़ाई गई है। इसके अलावा 33 केवीए नगूरां की 25 एमवीए और 33 केवीए खरल की क्षमता 20 एमवीए हो गई है।
विज्ञापन


33 केवीए के 19 सब स्टेशनों पर 110 से ज्यादा फीडर हैं, जिनसे 155 के लगभग गांव जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं को फ्यूज उड़ने, तार जलने, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा, क्योंकि सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने के बाद अब ट्रांसफार्मरों पर लोड नहीं बढ़ेगा। इससे बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चलेगी। इन 33 केवी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। इन सब स्टेशनों पर लगभग ग्रामीण क्षेत्र ही आता है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की निगम के पास शिकायतें आती रहती थी। वहीं फ्यूज उड़ना तो आम बात थी, जिससे बिजली बाधित हो जाती थी। कई बार तो रात के समय ट्रांसफार्मर और कंडक्टर जलने की घटना हो जाती थी, जिससे बिजली दिनभर गुल रहती थी।
विज्ञापन




इन सब स्टेशनों की बढ़ाई क्षमता

सब स्टेशन


पहले

अब

33 केवी छात्तर
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी धमतान
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी गांगोली
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी पिपलथा
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी उचाना कलां
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी संगतपुरा
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी बुढ़ाखेड़ा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी ईक्कस
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी कोयल
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सेक्टर-9 सफीदों
10 एमवीए
22.5 एमवीए

33 केवी बरटा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सुलहेड़ा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सिंघवाल
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सीआरएसयू जींद
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी बधाना

10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी नगूरां
19.3 एमवीए
25 एमवीए

33 केवी खरल
10 एमवीए

20 एमवीए

33 केवी पिंडारा

26.3 एमवीए
30 एमवीए

33 केवी मनोहरपुर

26 एमवीए

30 एमवीए


बॉक्स

19 सब स्टेशनों के अधीन आते हैं 155 गांव

निगम के 33 केवीए के 19 सब स्टेशनों के अधीन लगभग 155 गांव आते हैं। इनमें 33 केवी छात्तर के अधीन आठ फीडर, 33 केवी धमतान साहिब के अधीन आठ फीडर, 33 केवी गांगोली के अधीन आठ फीडर, 33 केवीए पिपलथा पर दस फीडर, 33 केवी उचाना कलां पर आठ फीडर, 33 केवी संगतपुरा पर आठ फीडर, 33 केवी बुढ़ाखेड़ा के अधीन आठ फीडर, 33 केवी ईक्कस के अधीन आठ फीडर, 33 केवी कोयल के अधीन छह फीडर, 33 केवी सेक्टर-9 सफीदों के अधीन दस फीडर, 33 केवीए बरटा के अधीन आठ फीडर और 33 केवी सुलहेड़ा के अधीन आठ फीडर है। 33 केवी सिंघवाल के अधीन आठ फीडर, 33 केवीए सीआरएसयू जींद के अधीन आठ फीडर, 33 केवी बधाना पर आठ फीडर, 33 केवी नगूरां पर दस फीडर, 33 केवी खरल पर आठ फीडर, 33 केवी पिंडारा पर 12 फीडर और 33 केवी मनोहरपुर पर भी 12 फीडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए 33 केवी के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा दी गई है। अब इन सब स्टेशनों के अधीन आने वाले गांव के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मुहैया होगी।

--कुलदीप मोर, एसडीओ, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed