फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Canter driver killed in accident identified; Davindra was from Patiala.

Jind News: हादसे में मृत कैंटर चालक की शिनाख्त, पटियाला के थे दविंद्र

Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Canter driver killed in accident identified; Davindra was from Patiala.
जींद। दिल्ली-जम्मू-कटरा नेशनल एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा के गांव मौलवी निवासी 38 वर्षीय दविंद्र सिंह के तौर पर हुई है। हादसे के दिन वह कानपुर से पीवीसी पैनल लेकर संगरूर जा रहे थे।
विज्ञापन

दविंद्र सिंह करीब 20 वर्षों से ड्राइविंग करते थे। वह पिछले आठ-नौ महीने से प्रगट सिंह के कैंटर चला रहा था। 18 अगस्त को दविंद्र सिंह कानपुर से पीवीसी पैनल भरकर चीमा मंडी, संगरूर के लिए रवाना हुए थे। 19 अगस्त को उसने आगरा में आराम करने के लिए रुकने के बाद शाम को दोबारा यात्रा शुरू की। 20 अगस्त सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से दविंद्र सिंह के कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भाग गया। परिवार को सुबह करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दविंद्र सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई गुरजिंद्र सिंह ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed